
प्रयागराज। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाएगी। एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर अब झूसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आशुतोष ब्रह्मचारी बोले, न्याय अभी जिंदा
वहीं जगगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हम लोग दर-दर भटक रहे थे। लेकिन, हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट में आज हमको न्याय मिला है। शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध हुआ है। न्यायालय ने आज इसकी पुष्टि कर दी है। रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने कोर्ट में 2 बच्चे भी पेश किए थे।