
उज्जैन। उज्जैन के पास बड़नगर में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें में पिता-पुत्र समेत तीन मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा हैं कि ड्राइवर नशा किया हुआ था।
बड़नगर हाइवे के बरगुडासेरी में हुए इस हादसे में मोटर साइकिल से जा रहे जितेंद्र सिंह (50) और उनके 2 साल के बेटे आवेश की मौत हो गई और पिरझलार के सुजल डाबी (15) की भी मौत हो गई।