
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एयर इंडिया के लन्दन जा रहे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 265 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 241 यात्री विमान में सवार थे,
जबकि शेष शव मेडिकल कॉलेज के छात्र तथा अन्य लोग है.
इन सभी के शव अस्पताल में लाए गए हैं. जबकि अनेक गंभीर घायल अस्पताल में उपचारित वार्ड में भर्ती हैं.
इससे मौत का यह दुखद और भयावह आंकड़ा बढ़ सकता हैं.
बता दे कि आज गुरुवार को दिन के 1.39 दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के 2 मिनिट बाद बाद 15 किलोमीटर दूर मेघानी नगर स्थित अस्पताल परिसर में एक भवन के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे. इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी.
बता दें कि अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया. मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया.
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई. वह 68 वर्ष के थे. रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे.
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है.
अहमदाबाद विमान हादसा हाइलाइट्स
एयरलाइन: एयर इंडिया
फ्लाइट नंबर: एआई-171
गंतव्य: लंदन
उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट
स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर
मय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद
विमान में सवार लोगों की संख्या: 242
पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू
भारतीय: 169
ब्रिटिश: 53
कनाडाई: 1
पुर्तगाली: 7
केबिन क्रू के सदस्य: 12
पायलटों की जानकारी:
कैप्टन: सुमित सभरवाल
फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर
कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे
फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे
विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के मेडिकल छात्रों के मैस पर गिरा और जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मेडिकल छात्र लंच कर रहे थे.
जिससे बड़ी संख्या में इनके हताहत होने के समाचार हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ये दिल तोड़ने वाला है, जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सबके साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं. मैं हादसे से प्रभावितों की मदद करने में लगे हुए मंत्रियों और अधिकारियों से संपर्क में हूं.”
एयरलाइन ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए एक हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है.
हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे और उन्होंने घायलों से मुलाक़ात की. मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा, “10 मिनट में ही हादसे की सूचना मिली थी, तुरंत ही मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री, यहां के गृह मंत्री, गृह विभाग के कंट्रोल रूम, सिविल एविएशन के डिपार्टमेंट, सिविल एविएशन मंत्री सभी से संपर्क किया. प्रधानमंत्री जी का भी तुरंत ही फ़ोन आ गया.”
शाह ने कहा, “मैं घटनास्थल पर भी जाकर आया हूं. सारे यात्रियों के शव को बाहर निकालने का काम लगभग समाप्त हो चुका है.”
अमित शाह ने बताया कि यात्रियों के परिजनों का डीएनए सैंपल लिया गया है और जिनके परिजन विदेश में हैं, उनको सूचना दे दी गई है. शाह ने बताया कि शवों के भी डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं और डीएनए जांच के बाद मृतकों के परिवारजनों को शव सौंपा जाएगा.
एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए लिखा है, “अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.”
एयरलाइन ने कहा है कि वह और जानकारियों का पता लगा रही है और जल्द से जल्द आगे का अपडेट साझा किया जाएगा.
घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए एक हॉटलाइन 1800 5691 444 स्थापित की है.
एयरलाइन ने कहा है कि वह दुर्घटना की जांच में शामिल जांच अधिकारियों की मदद कर रही है.
एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दुख जताया है. उनका बयान टाटा ग्रुप ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. एयर इंडिया टाटा ग्रुप की कंपनी है.
अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.”
अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा, “विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं.”
दुर्घटना के बारे में घायलों के परिजनों को जानकारी देने के लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस ने एक इमरजेंसी नंबर 07925620359 जारी किया है.