बोइंग कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत टूट गए

अहमदाबाद। अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग 737 हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 242 लोग सवार थे।
5 minutes ago गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है। विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं। लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है। इस हादसे में 1 यात्री जिंदा बच गए हैं। यह यात्री 11A सीट नंबर पर यात्रा कर रहे थे, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह विमान सरकारी बी. जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा, जिसमें अंदर मौजूद कई मेडिकल छात्रों की जान चली गई।
राहत बचाव कर्मियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से करीब 30 से 35 शव निकाले जा चुके हैं और कई लोग कई घंटे तक मलबे में फंसे हुए थे, उन्हें खोजा जा रहा है। इनमें कई लाश भी मिल सकती हैं।
गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस एरिया में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। 40 से घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है।
एयर इंडिया कंपनी जो कि टाटा कंपनी के अधीन है ने सभी मृतकों को एक एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों का इलाज तथा दुर्घटनाग्रस्त भवनों के पुननिर्माण की भी घोषणा की हैं।
अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन 1 मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया। मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया।
इस खबर के आते ही गुरुवार को प्री-मार्केट सेशन में बोइंग कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत टूट गए ओर दबाव और बढ़ता हुआ दिखाई दिया।
बोइंग कंपनी के अनुसार, यह उनके ड्रीमलाइनर बी-787 के लिए पहली दुर्घटना है।
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडा का नागरिक था। 40 से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। एयर इंडिया ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।
यह विमान सरकारी बी. जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा, जिसमें अंदर मौजूद कई मेडिकल छात्रों की जान चली गई।राहत बचाव कर्मियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से करीब 30 से 35 शव निकाले जा चुके हैं और कई लोग कई घंटे तक मलबे में फंसे हुए थे, उन्हें खोजा जा रहा है। इनमें कई लाश भी मिल सकती हैं।गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस एरिया में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। 40 से घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है।एयर इंडिया कंपनी जो कि टाटा कंपनी के अधीन है ने सभी मृतकों को एक एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों का इलाज तथा दुर्घटनाग्रस्त भवनों के पुननिर्माण की भी घोषणा की हैं।इस खबर के आते ही गुरुवार को प्री-मार्केट सेशन में बोइंग कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत टूट गए ओर दबाव और बढ़ता हुआ दिखाई दिया।बोइंग कंपनी के अनुसार, यह उनके ड्रीमलाइनर बी-787 के लिए पहली दुर्घटना है।
अहमदाबाद विमान हादसा हाइलाइट्स
- एयरलाइन: एयर इंडिया
- फ्लाइट नंबर: एआई-171
- गंतव्य: लंदन
- उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट
- स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर
- मय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद
- विमान में सवार लोगों की संख्या: 242
- पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू
- भारतीय: 169
- ब्रिटिश: 53
- कनाडाई: 1
- पुर्तगाली: 7
- केबिन क्रू के सदस्य: 12
- पायलटों की जानकारी:
- कैप्टन: सुमित सभरवाल
- फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर
- कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे
- फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

Ahmedabad Air India Plan Crash Live Updates:
Jun 12, 2025 19:25 (IST)
Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे 2 यात्री
Jun 12, 2025 19:19 (IST)
Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद प्लेन हादसे में बचा एक यात्री
Plane crash live: सीट नंबर 11A पर यात्रा कर रहा यात्री जिंदा
अहमदाबाद विमान हादसे में एक चमत्कारी घटना सामने आई है, जहां सीट नंबर 11A पर यात्रा कर रहा एक यात्री जिंदा बचा है. इस यात्री को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है.

Jun 12, 2025 19:10 (IST)
Plane crash live: विमान दुर्घटना पर …. राम मोहन नायडू
एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हम निष्पक्ष और गहन जांच करने जा रहे हैं, और पता लगाएंगे कि यह घटना क्यों हुई. हमें अभी भी संख्या का पता लगाना है. यह जानकर बहुत दुख हुआ कि (भाजपा नेता) विजय रूपाणी भी वहां मौजूद थे, साथ ही अन्य नागरिक भी थे. मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं. मैं अभी भी सदमे की स्थिति में हूं. प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और मुझे घटनास्थल पर आने के लिए कहा. इस समय, मैं केवल यात्रियों और उनके परिवारों के बारे में सोच सकता हूं. कई एजेंसियां बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। मैं अभी संख्याओं के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता.
Jun 12, 2025 19:07 (IST)
‘हादसे वाले प्लेन में थी कई खामियां’
जिस प्लेन का हुआ हादसा, उसमें थी कई खामियां, एक युवक ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर भी की , बता दें कि यह शख्स हादसे वाली फ्लाइट से 2 घंटे पहले दिल्ली से अहमदाबाद आया था.
Jun 12, 2025 19:01 (IST)

एक चश्मदीद, जयेश पटेल ने बताया कि जब उन्होंने तेज आवाज सुनी और धुआं उठता देखा, तब वह लगभग 500-600 मीटर की दूरी पर थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था.’’ हजारों लोग सड़क पर आ गए.
Jun 12, 2025 18:58 (IST)
हादसे वाले प्लेन में थी कई खामियां
Jun 12, 2025 18:56 (IST)
Plane crash live updates: घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु स्थिति का जायजा लेने के लिए एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे.
Jun 12, 2025 18:56 (IST)
Plane crash live updates: घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु स्थिति का जायजा लेने के लिए एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे.
Jun 12, 2025 18:52 (IST)
अहमदाबाद विमान हादसे पर राजीव प्रताप रूडी
बीजेपी नेता और पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. उन्होंने कहा कि यह विमान बहुत ही सक्षम माना जाता है और 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है. इस विमान में लगभग 80-90 टन ईंधन होता है. रूडी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के बाद ही वास्तविक जानकारी मिल पाएगी.
Jun 12, 2025 18:46 (IST)
Plane crash live: विमान हादसे पर ऋषि सुनक ने जताया दुख
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट किया, “अक्षता और मैं एयर इंडिया त्रासदी की खबर से गहरे सदमे और व्यथित हैं. हमारे दोनों देशों के बीच एक अनोखा बंधन है और हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन ब्रिटिश और भारतीय परिवारों के साथ हैं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है.”
Jun 12, 2025 18:42 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर एयर इंडिया के संपर्क में है बोइंग
अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एयर इंडिया के संपर्क में है. एयरलाइन एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक (लंदन) जा रहा था और हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बोइंग ने एक बयान में कहा, “हम उड़ान ‘171’ के संबंध में एयर इंडिया के संपर्क में हैं और उन्हें (एयर इंडिया) सहायता देने के लिए तैयार हैं.”
Jun 12, 2025 18:34 (IST)
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: : प्रफुल्ल पटेल, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या बताय?
Jun 12, 2025 18:31 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रफुल्ल पटेल
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह एक असामान्य घटना है और एयरलाइंस सभी नियमों का पालन करती हैं. पटेल ने कहा कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी मिल पाएगी. उन्होंने कहा कि विमान सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. ये विमान 11 सालों को भारत में उड़ान भर रही थी. विमान पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. लेकिन हादसे के बाद लोग चिंतित हो सकते हैं.
Jun 12, 2025 18:22 (IST)
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में सवार क्रू मेंबर में से एक मणिपुर के रहने वाले थे
Jun 12, 2025 18:19 (IST)
Plane crash live updates: गुजरात स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने हादसे पर दिया अपडेट
गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं. लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है. उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है. वे गंभीर लेकिन स्थिर हैं. बी.जे. मेडिकल में डीएनए परीक्षण की व्यवस्था की गई है, इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें. ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सकेय. अगर सिविल अस्पताल में लाए गए यात्रियों और अन्य घायलों के रिश्तेदारों को कोई पूछताछ करनी है, तो सिविल अस्पताल अहमदाबाद ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. 6357373831 और 6357373841. आप किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
Jun 12, 2025 18:13 (IST)
Plane crash live updates: अस्पताल के बाहर चिंतित परिवार
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर चिंतित परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए हैं, जो लंदन जाने वाली दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया की उड़ान में सवार थे. 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान लंदन जा रहा था, जब यह हादसा हुआ. कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Jun 12, 2025 18:07 (IST)
Plane crash live updates: यूनाइटेड किंगडम के राजा ने जारी किया शोक संदेश
यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय ने संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि आज सुबह अहमदाबाद में हुई भयानक घटनाओं से मेरी पत्नी और मैं बेहद सदमे में हैं. हमारी विशेष प्रार्थनाएं और गहरी सहानुभूति उन सभी परिवारों और मित्रों के साथ है जो इस भयावह दुखद घटना से इतने सारे देशों में प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वे अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं. मैं आपातकालीन सेवाओं के वीरतापूर्ण प्रयासों और इस सबसे हृदय विदारक और दर्दनाक समय में सहायता और समर्थन प्रदान करने वाले सभी लोगों को विशेष श्रद्धांजलि देना चाहता हूं.
Jun 12, 2025 17:55 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से बातचीत
Jun 12, 2025 17:52 (IST)
Plane crash live updates: चेन्नई-अहमदाबाद की तीन उड़ानें रद्द
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद चेन्नई-अहमदाबाद की तीन उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और एक को वापस लौटना पड़ा है.
Jun 12, 2025 17:46 (IST)

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन कैश के बाद अस्पताल में तुरंत 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित कई लोग सवार थे. हादसे के शिकार हुए कुछ यात्रियों के शव इतनी बुरी तरीके से जल गए कि उनकी पहचान तक नहीं हो सकती.
Jun 12, 2025 17:45 (IST)
Plane crash live updates: राहत-बचाव के लिए भारतीय सेना की टीमें तैनात
भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं. भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं. सैन्य अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.
Jun 12, 2025 17:37 (IST)
Plane crash live: कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा- न्यूज एजेंसी AP
अहमदाबाद हवाई अड्डे से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लंदन ले जा रहे एअर इंडिया के एक विमान के बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि प्लेन में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा है. विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई.
Jun 12, 2025 17:32 (IST)
Plane crash live: ‘पड़ोसी की बेटी फ्लाइट में थी… ‘
AI-171 के एक यात्री की पड़ोसी सिविल अस्पताल के बाहर प्रतीक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि मेरे पड़ोसी की बेटी फ्लाइट में थी. हमें अभी तक उसके बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है क्योंकि हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
Jun 12, 2025 17:27 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
Jun 12, 2025 17:24 (IST)
Plane crash live: एयर इंडिया ने यात्रियों को दी ये छूट
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है. एयर इंडिया ने 12-14 जून के बीच अहमदाबाद से आने-जाने वाली उड़ानों पर बुक किए गए यात्रियों के लिए एक बार की छूट बढ़ा दी है. यह छूट 12 जून तक जारी किए गए टिकटों के लिए लागू होगी.
Jun 12, 2025 17:21 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: समझिए कैसे हुआ हादसा
Jun 12, 2025 17:14 (IST)
Plane crash live updates: अहमदाबाद विमान विमान हादसे पर विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अहमदाबाद में जो हुआ है, वह बहुत दुखद दुर्घटना है. हमने बहुत से लोगों को खो दिया है. हम उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं. आपको संबंधित विभागों से अपडेट प्राप्त होंगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया और अन्य। यही नवीनतम जानकारी है जो मैं साझा कर सकता हूं यह एक बदलती स्थिति है. बचाव अभियान जारी है. सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा.
Jun 12, 2025 17:11 (IST)
Plane crash live: अहमदाबाद एयरपोर्ट ने यात्रियों से की ये अपील
अहमदाबाद से लंदन, गैटविक जा रही फ्लाइट AI 171 आज सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से नवीनतम अपडेट के लिए संपर्क करें. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सहयोग करें और धैर्य रखें, क्योंकि अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं. जैसे ही आगे की जानकारी उपलब्ध होगी, आपको सूचित कर दिया जाएगा.
Jun 12, 2025 17:09 (IST)
Plane crash live: फ्लाइट का मलबा
एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट का मलबा, जो आज अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गई.
Jun 12, 2025 17:07 (IST)
Plane crash live: हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ… CJI
भारत के मुख्य न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के साथी न्यायाधीशों ने रजिस्ट्री के अधिकारियों के साथ मिलकर आज अहमदाबाद में हुए दुखद हवाई दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत के मुख्य न्यायाधीश ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के मरीजों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की है. सीजेआई ने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के समर्थन में शक्ति और सांत्वना मिले.”
Jun 12, 2025 17:02 (IST)
Plane crash live: डीजीसीए ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू की
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को बताया कि उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू कर दी है. आज दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. डीजीसीए के प्रवक्ता ने कहा, “इस समय दुर्घटना का कोई निश्चित कारण नहीं पता चल पाया है. विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.” उन्होंने आगे कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां इस जांच में शामिल हैं.
Jun 12, 2025 16:59 (IST)
Plane crash live updates: अस्पताल पहुंचे CM भूपेंद्र पटेल
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है.
Jun 12, 2025 16:53 (IST)
Plane crash live: यह बहुत ही दुखद घटना… सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को एअर इंडिया उड़ान हादसे को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पाकर बहुत दुखी हूं जिसमें 200 से ज्यादा यात्री सवार थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद घटना है. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि प्रभावित हुए सभी लोगों को समय पर मदद और उपचार मिले’’
Jun 12, 2025 16:52 (IST)
Ahmedabad plane crash live: विमान का अगला हिस्सा अहमदाबाद की एक इमारत से टकरा गया
लंदन जा रहे एयर इंडिया के दुर्भाग्यपूर्ण विमान का अगला हिस्सा अहमदाबाद की एक इमारत से टकरा गया. घटनास्थल की तस्वीरें
Jun 12, 2025 16:49 (IST)
अखिलेश यादव ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण की बृहस्पतिवार को मांग की. इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके. यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं. सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए.’’
Jun 12, 2025 16:48 (IST)
Plane crash live updates: एअर इंडिया विमान हादसे का दृश्य ‘भयावह’ : ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टॉर्मर
ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद, लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है. इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिकों सहित कुल 242 लोग सवार थे. स्टॉर्मर ने एक बयान में कहा, ‘‘कई ब्रिटिश नागरिकों को लेकर लंदन आ रहे विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने का दृश्य भयावह है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पल-पल की जानकारी दी जा रही है तथा इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं.’’
Jun 12, 2025 16:44 (IST)
Plane crash live updates: ‘मैंने दूर से घना धुआं निकलता देखा..’
चश्मदीद ने बताया कि जब मैं इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने जा रहा था, तो मैंने दूर से घना धुआं निकलता देखा. विमान में सवार होने के तुरंत बाद, फ्लाइट में देरी की घोषणा की गई. बाद में, हमें मीडिया के माध्यम से पता चला कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
Jun 12, 2025 16:33 (IST)

विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के समय विमान में केबिन क्रू के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे. विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे.
Jun 12, 2025 16:33 (IST)
Plane crash live updates: दुर्घटना दिल दहला देने वाली- राहुल गां
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है. यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है. इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं. प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं – हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.
Jun 12, 2025 16:27 (IST)
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: NDTV इंडिया पर Non Stop कवरेज
Jun 12, 2025 16:27 (IST)
Plane crash live: टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया का कवर फोटो ब्लैक किया
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया का कवर फोटो ब्लैक कर दिया है और हादसे पर दुख जताया है.
Jun 12, 2025 16:15 (IST)
Plane crash live updates: 20 एमबीबीएस छात्र भी घायल
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो दर्दनाक मंजर को बयां कर रहे हैं. विमान हादसे से पास के एक मेडिकल कॉलेज को भी क्षति पहुंचा है. बीजेएमसी गुजरात के करीब 20 एमबीबीएस छात्र भी घायल हुए हैं.
Jun 12, 2025 16:12 (IST)
Plane crash live updates: उदयपुर के 2 यात्री भी थे सवार
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर रुंदेड़ा गांव के दो युवक वर्दीचंद और प्रकाश भी सवार थे. दोनों लंदन में एक व्यापारी के घर में खाना बनाने का काम करने के लिए जा रहे थे. वे बुधवार को उदयपुर से निकले थे और रात में अहमदाबाद में रुके थे, जहां से उन्हें लंदन के लिए उड़ान भरनी थी. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और इन दोनों युवाओं की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है.
Jun 12, 2025 16:10 (IST)
Plane crash live updates: दिल दहला देने वाली घटना- PM मोदी
अहमदाबाद विमान हादसे पर PM मोदी ने कहा, ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.
Jun 12, 2025 16:06 (IST)
Plane crash live updates: घटनास्थल की तस्वीरें
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में कई एजेंसियां शामिल हैं, घटनास्थल पर धुआं के साथ मलबा फैला हुआ है.
Jun 12, 2025 16:05 (IST)
Plane crash live updates: घटनास्थल पर धुआं के साथ मलबा फैला
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में कई एजेंसियां शामिल हैं, घटनास्थल पर धुआं के साथ मलबा फैला हुआ है.
Jun 12, 2025 15:51 (IST)
Ahmedabad plane crash live: बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद… CM भूपेन्द्रभाई पटेल
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है. CMO गुजरात ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताया है. मुख्यमंत्रीश्री ने तत्काल बचाव एवं राहत कार्य के साथ ही घायल यात्रियों को शीघ्र उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में इलाज की सभी व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं. माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमितभाई शाह ने भी मुख्यमंत्रीश्री से बात की और इस विमान दुर्घटना में बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.’
Jun 12, 2025 15:46 (IST)
Plane crash live: नागरिक उड्डयन मंत्रालय का हेल्पलाइन
AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है. संपर्क: 011-24610843 | 9650391859
Jun 12, 2025 15:42 (IST)
Plane crash live updates: ब्रिटेन सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन
ब्रिटेन सरकार ने बयान जारी कर कहा कि हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है. ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. जिन ब्रिटिश नागरिकों को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें अपने मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करना चाहिए.
Jun 12, 2025 15:40 (IST)
Ahmedabad plane crash live: PM मोदी ने अमित शाह, राम मोहन नायडू से की बात
अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनसे अहमदाबाद जाने के लिए कहा है. इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए. वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया.
Jun 12, 2025 15:37 (IST)
Plane crash live: जहां हुआ था प्लेन हादसा, वहां की तस्वीरें
Jun 12, 2025 15:35 (IST)
Plane crash live updates: विजय रूपाणी का बोर्डिंग पास
अहमदाबाद में 242 यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे प्लेन में सवार, सामने आया बोर्डिंग पास, हालांकि, वह विमान में सावर थे या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
Jun 12, 2025 15:30 (IST)
Plane crash live updates: एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है. एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है. एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी.
Jun 12, 2025 15:27 (IST)
स्तब्ध और बहुत दुखी…. अहमदाबाद विमान हादसे पर गौतम अदाणी
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है. इस विमान हादसे पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है. हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जमीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं.’
Jun 12, 2025 15:20 (IST)
Plane crash live updates: दिल्ली में अधिकारियों की बड़ी बैठक
अब इस हादसे को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है. बैठक में DGCA और AAI के अधिकारी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव शामिल हैं. विमान से सिग्नल उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय बाद 08:08 UTC (स्थानीय समयानुसार 13:38) पर 625 फीट की ऊंचाई पर खो गया.
Jun 12, 2025 15:18 (IST)
Ahmedabad plane crash live: अहमदाबाद हवाई अड्डा ने इस मामले पर बयान जारी किया है
Jun 12, 2025 15:12 (IST)
Ahmedabad plane crash live: चश्मदीद ने क्या कुछ बताया, सुनिए
Jun 12, 2025 15:10 (IST)
Ahmedabad plane crash live: गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद जा रहे हैं
गुजरात के अहमदाबाद में यात्री विमान प्लेन क्रैश होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद जा रहे हैं.
Jun 12, 2025 15:03 (IST)
Air India Plane Crash: एयर इंडिया क्रैश पर आया TATA का बयान
एयर इंडिया विमान क्रैश पर टाटा ने आधिकारिक बयान जारी किया है. एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि बहुत दुख के साथ पुष्टि कर रहे है कि अहमदाबाद लंदन गैटविक से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद दुर्घटना में शामिल है. हमारी संवेदनाएं और गहरी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करने पर है. हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. जैसे ही हमें और अधिक जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे. एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है.
Jun 12, 2025 14:59 (IST)
Gujarat Plane Crash: विमान हादसे पर पीएम मोदी ने एविऐशन मिनिस्टर से की बात, दिया ये निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया. मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है. सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं
Jun 12, 2025 14:58 (IST)
Air India Plane Crash: क्रैश से पहले पायलट ने बोला Mayday
अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने Mayday बोला. मेयडे का इस्तेमाल पायलट केवल गंभीर आपात स्थितियों जैसे इंजन की विफलता, आग या दबाव में कमी के समय करते हैं. यह तत्काल सहायता के लिए एक ज़रूरी कॉल का संकेत है.
Jun 12, 2025 14:55 (IST)
Ahmedabad Plane Crash: एविऐशन मिनिस्ट अहमदाबाद रवाना
विजयवाड़ा में मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. वे डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके. बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं.
Jun 12, 2025 14:48 (IST)
जानें विमान में कौन-कौन था सवार
एयर इंडिया का विमान AI 171 लंदन जा रहा था. विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. विमान कैप्टन सुमीत सभरवाल थे, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं. सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था. ATC के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर अहमदाबाद से उड़ान भरी. इसने ATC को MAYDAY कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, ATC द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. रनवे 23 से प्रस्थान के तुरंत बाद, विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया.
Jun 12, 2025 14:46 (IST)
एयर इंडिया विमान हादसे पर क्या लेटेस्ट अपडेट्स
गुजरात राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। एयर इंडिया का विमान बोइंग 727 ट्विन जेट था.
Jun 12, 2025 14:44 (IST)
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान क्रैश से ठीक पहले का वीडियो आया सामने….देखिए
Jun 12, 2025 14:39 (IST)
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने…देखिए
Jun 12, 2025 14:38 (IST)
उड़ान भरते ही अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, 242 यात्रियों के सवार होने की खबर
यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. जानकारी के अनुसार इस विमान पर 242 लोग सवार थे. एयर इंडिया का विमानउड़ान भरते ही मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आसमान में धुएं का गुबार जोरदार धमाके की आवाज ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी. एयर इंडिया की तरफ से भी ट्वीट कर घटना की पुष्टि की गई है.
Jun 12, 2025 14:34 (IST)
विमान हादसे पर एयर इंडिया का आया बयान
एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल है. इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे.
Jun 12, 2025 14:29 (IST)
एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार
अभी तक जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक एयर इंडिया का विमान 787 क्रैश हुआ है, जिसमें 242 यात्री सवार थे. प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी वैसे ही कुछ पलों में प्लेन क्रैश हो गया. फिलहाल लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू और बचाव कार्य किया जा रहा है.
Jun 12, 2025 14:27 (IST)
प्लेन क्रैश पर अमित शाह ने गुजरात सीएम से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है. उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है.
Jun 12, 2025 14:21 (IST)
242 यात्रियों से भरा प्लेन हादसे का शिकार
अहमदाबाद में उड़ान भरने के दौरान एक बड़ा प्लेन हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस विमान में 242 लोग सवार थे. घटनास्थल से जो तस्वीरें और विजुअल्स सामने आ रहे हैं वो बेहद ही खौफनाक है.
Jun 12, 2025 14:17 (IST)
उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हुआ यात्रियों से भरा प्लेन
बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी बस उसके कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया.
Jun 12, 2025 14:14 (IST)
अहमदाबाद से लंदन जा रहा था प्लेन
अहमदाबाद में जो विमान क्रैश हुआ है, सूत्रों के मुताबिक विमान जा रहा था लंदन. अहमदाबाद के मेघानीनगर में प्लेन हादसे का शिकार हुआ
Jun 12, 2025 14:10 (IST)
अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा
- शहर के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त
- संदेश मिलने के बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची
- दुर्घटना के बाद सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं
- बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है
- सिविल विमान दुर्घटना में 1200 बेड लगाए गए
Jun 12, 2025 14:09 (IST)
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में पैसेंजर्स प्लेन क्रैश, आसमान में धुंए का गुबार
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा यात्री विमान प्लेन क्रैश हुआ है. घटनास्थल से बड़ा धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है.
इस हादसे में सभी 242 लोगों सहित 8 अन्य नागरिकों के मारे जाने की दुखद खबर सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
अस्पताल में अधिकांश लाश पहचानने लायक नहीं हैं ये लाशे बहुत अधिक जल गई हैं, इनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट की जरूरत हैं।
मारे गए लोगों में अस्पताल में इंटर्न शिप कर रहे कई डॉक्टर और कर्मचारी शामिल है, जबकि कई घायल हैं।
करीब सवा लाख लीटर फ्यूल टैंक वाले इस बोइंग विमान ने अज्ञात कारणों से टेक ऑफ के तत्काल बाद करीब 625 फिट की ऊंचाई से सिग्नल देना बंद कर दिया था, इससे पहले विमान के पायलट सुमित सभरवाल ने ख़तरनाक इमरजेंसी का मैसेज एयरपोर्ट उड़ान अथॉरिटी को भेजा था।
विमान में 169 भारतीय 53 ब्रिटिश नागरिक, 6 पुर्तगाली,। 1कैनेडा नागरिक सहित 61 विदेशी नागरिक और 12 क्रू मेंबर मौजूद थे।
जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है। वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनके अलावा इस फ्लाइट में बीजेपी के कई नेता और गुजरात के महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद थे।
इस हादसे पर सत्ता पक्ष सहित विपक्ष के अनेक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कई देशों के प्रमुखों ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताया है। देश में इस दुखद घटना से शोक की लहर हैं।
विमान दुर्घटना की जॉच जारी हैं।
यह विमान अहमदाबाद के एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल क्षेत्र में एक भवन पर जाकर क्रैश हुआ। यह समय करीब 1.39 PM था। इस हादसे के बाद अहमदाबाद मे मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। सरकारी के साथ प्राइवेट डॉक्टरों से भी सिविल अस्पताल में आकर घायलों को सेवा देने की अपील की गई है।
बता दें कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की डिज़ाइन की गई जीवन अवधि 44,000 उड़ान चक्र है। यानी जो 30 से 50 वर्षों की संभावित लाइफ बताती है। जबकि अधिकांश वाणिज्यिक जेट इतने लंबे समय तक सेवा में नहीं रहते हैं। 787 की मजबूती बेड़े और सेवानिवृत्ति योजना में अधिक लचीलापन प्रदान करती है। अहमदाबाद में गिरा प्लेन सिर्फ साढे 11 साल पुराना था।