
अहमदाबाद। बहुत दर्दनाक खबर आई है कि एयर इंडिया कंपनी का एक विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से 1.39 दिन में उड़ान भरते ही 3 मिनिट में ही रहवासी क्षेत्र मेघानी नगर में क्रैश हो गया है। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार करीब 250 से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। एक सूत्र के अनुसार 200 से ज्यादा लाश अस्पताल में मौजूद हैं। कई लाश पहचान में नहीं आ रही है।
वायरल वीडियो में दिख रहा हैं कि करीब 400 फिट ऊंचाई से विमान नीचे गिरा। इस विमान के क्रैश होने के बाद भयानक आग और धुआं उठा। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। इस विमान में 59 विदेशी नागरिक तथा 169 भारतीय यात्री सवार थे। बाकी 12 यात्री क्रू मेंबर थे। दुर्घनाग्रस्त विमान का जला हुआ मलबा यत्र तत्र फैला हुआ हैं। बताया जा रहा है कि पायलट के पास इसे बचाने का समय नहीं मिलने की खबर हैं यह विमान नई दिल्ली से आया था। अस्पतालों में जली हुई लाशे रखी हुई हैं, जबकि कई अन्य लापता हैं।
Ndrf की 4 टीम दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है। अनेक एंबुलेंस और फायर ब्रिडेड भी मौजूद हैं। अस्पताल पास ही मात्र 200 मीटर दूर हैं।
यह विमान रहवासी इलाके में दुर्घटना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि विमान में बहुत बड़ी मात्रा 1.25 लाख लीटर फ्यूल भरा हुआ था। जिसमें आग लगने की भयानक हालत को समझा जा सकता है।
लोगों के शव पहचाने जाने में भी काफी दिक्कत आ रही है।
मृतकों के आधिकारिक आंकड़े आना बाकी हैं एविएशन की एक एक्सपर्ट के अनुसार इस दुखद दुर्घटना में भारी मात्रा में मानव हानि की आशंका हैं जो सैकड़ों में हो सकती हैं। इस आधार पर विमान के सवारो सहित आवास क्षेत्र के कई लोगों के हताहत होने की दुखद आशंका जताई जा रही है। देश भर में सभी के सुरक्षित होने की प्राथना की जा रही हैं।
कुछ सूत्र बता रहे है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी प्लेन में सवार होने गए थे। इस विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल तथा सहायक उड़ा रहे थे। कैप्टन काफी अनुभवी पायलट हैं। भारी संख्या में मानव जन के हताहत होने की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री से राहत कार्यों की व्यवस्था पर बात की हैं।
इस दर्दनाक हादसे पर देश भर में दुःख जताया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी सहित अनेक राजनेताओं ने इस पर गहरा दुख जताया है।
विदेशी राजनेताओं ने भी इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया गया हैं।
बता दें कि काफी समय बाद इतनी भयानक हवाई दुर्घटना हुई हैं।
हादसे के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद करने की खबर है।
विमानों के उड़ान-लैंडिंग पर रोक लग चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटीज़, IAF और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-कार्य व जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने धुएँ की गुबार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे भय और अफरा-तफरी फैल गई।
कुछ यात्रियों ने फोन पर बताया कि उन्हें अचानक झटका लगा और विमान ने अस्थिर गति पकड़ी। कैप्टन ने भी इसी तरह का मैसेज एयरपोर्ट को भेजा था।