
अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके के एयरपोर्ट से भारी धुएँ का गुबार दिखने लगा है बताया जा रहा है कि लंदन जा रही एयर इंडिया के यात्री विमान में 238 यात्री तथा 6 क्रू मेंबर थे।
यह विमान 1.39 दिन में उड़ान भरते ही कुछ सेकंड में ही क्रैश हो गया है।
इस विमान के क्रैश होने के बाद भयानक आग और धुआं उठा। एविएशन की एक एक्सपर्ट के अनुसार इस दुखद दुर्घटना में भारी मात्रा में मानव हानि की आशंका हैं जो सैकड़ों में हो सकती हैं। इस विमान में 50 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी सवार थे। दुर्घनाग्रस्त विमान का जला हुआ मलबा यत्र तत्र फैला हुआ हैं। बताया जा रहा है कि 425 फिट ऊपर से विमान नीचे गिरा हैं। पायलट के पास इसे बचाने का समय नहीं मिलने की खबर हैं यह विमान नई दिल्ली से आया था
Ndrf की 4 टीम दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है। अनेक एंबुलेंस और फायर ब्रिडेड भी मौजूद हैं। अस्पताल पास ही मात्र 200 मीटर दूर हैं।
यह विमान रहवासी इलाके में दुर्घटना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि विमान में बहुत बड़ी मात्रा में फ्यूल भरा हुआ था।
कुछ सूत्र बता रहे है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी प्लेन में सवार होने गए थे। इस विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल तथा सहायक उड़ा रहे थे। कैप्टन काफी अनुभवी पायलट हैं। भारी संख्या में मानव जन के हताहत होने की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री से बात की हैं।
पहादसे के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद करने की खबर है।
विमानों के उड़ान-लैंडिंग पर रोक लग चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटीज़, IAF और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-कार्य व जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने धुएँ की गुबार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे भय और अफरा-तफरी फैल गई।
कुछ यात्रियों ने फोन पर बताया कि उन्हें अचानक झटका लगा और विमान ने अस्थिर गति पकड़ी।