
इंदौर। पुलिस ने होली पर हुई युवक की हत्या के तीन नाबालिग आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
जहाँ शहर में एक ओर होली का उत्साह और रंगों की धूम थी, तो दूसरी ओर भंवरकुआं थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष की घटना ने पूरे छेत्र मे सनसनी फैला दी थी। होली के दिन हुई चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आदित्य पिता जयराम जमरे, निवासी शिव पार्वती नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान उसका तीन-चार युवकों से मामूली विवाद हो गया था।
जबरन रंग डालने पर विवाद हुआ
मूल रूप से बड़वानी निवासी आदित्य जमरे इंदौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने भाई-बहनों के साथ पालदा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़े आदित्य पर कुछ युवकों ने रंग डाला, जिस पर विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज के बाद बात इतनी बढ़ी कि एक आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदित्य को छाती में गंभीर चोटें आईं।
एक आरोपी अभी भी फरार
उसके साथ मौजूद लोग तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर चार आरोपियों की पहचान कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानो पर दबिश दी और 24 घंटे के अंदर 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही है।