
बेंगलुरु। विमानन कंपनी ‘स्टार एयर’ ने यात्रियों के लिए ‘न्यू ईयर सेल 2026’ की घोषणा की। इस विशेष सेल के तहत स्टार एयर कई क्षेत्रीय और मेट्रो रूट्स पर ₹2,026 से शुरू होने वाले शुरुआती किराए पेश कर रही है, जो वर्ष 2026 के सबसे कम हवाई किरायों में शामिल बताए जा रहे हैं।
यह न्यू ईयर सेल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगी। जबकि, यात्रा की वैधता तुरंत प्रभाव से सितंबर 2026 तक रहेगी। सीमित अवधि की इस पेशकश का उद्देश्य यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और किफायती दरों पर हवाई सफर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्टार एयर का कहना है कि यह ऑफर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आम यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
स्टार एयर की चीफ कमर्शियल एंड मार्केटिंग ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने बताया कि न्यू ईयर सेल 2026 के माध्यम से यात्रियों को बेहतरीन मूल्य प्रस्ताव दिया जा रहा है। प्रमुख क्षेत्रीय रूट्स पर कम किराए उपलब्ध कराकर यात्रियों को अग्रिम योजना के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे भारत के क्षेत्रीय विमानन नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑफर के अंतर्गत सीटें सीमित हैं और यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगी। मानक किराया नियम, शर्तें और ब्लैकआउट तिथियां लागू रहेंगी।