
तिलक राज सेन
भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को इस साल IAS अवार्ड होगा। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है और अब यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को कभी भी प्रस्ताव भेजा जा सकता है। मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार UPSC दिल्ली में पदोन्नति समिति की मीटिंग जून के दूसरे सप्ताह में कभी भी हो सकती है।
UPSC द्वारा बुलाई जाने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद पदोन्नति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश में वर्तमान में IAS अधिकारियों की स्थिति इस प्रकार है:
स्वीकृत पद- 459, 66 रिक्तियां
इस वर्ष 16 पदों की भारती हो जाने से अब मध्य प्रदेश में केवल 50 IAS के पद रिक्त रहेंगे।
मंत्रालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 16 IAS अधिकारी की रिक्तियों को भरने के लिए UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली पदोन्नति समिति की बैठक के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से 48 अधिकारियों का एक पैनल बनाया जा रहा है। इस पैनल में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2006 से लेकर 2008 बैच तक के अधिकारी को शामिल किया जाएगा लेकिन फिलहाल माना जा रहा है कि 16 पद 2006 और 2007 बैच के अधिकारियों से ही भर जाएंगे।
पता चला है कि 2023 और 2024 दोनों के लिए एक संयुक्त DPC होगी ।पिछले साल देरी के कारण अब इस साल इस प्रक्रिया को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि IAS और गैर-SAS दोनों धाराओं के नामों पर विचार किया गया, लेकिन SAS अधिकारियों ने गैर-SAS उम्मीदवारों को शामिल करने पर आपत्ति जताई। माना जा रहा है कि अभी फिलहाल राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की पदोन्नति पर ही तैयारी की गई है अन्य विभागों के अधिकारियों की IAS अवार्ड के लिए DPC का फिलहाल सरकार का कोई इरादा दिख नहीं रहा है।
*प्रमुख अधिकारियों को IAS में पदोन्नत किये जाने की संभावना*
*2006 बैच*
अनिल झाौरे- अपर कलेक्टर, विदिशा
सविता झानिया – सीईओ, हरदा
संतोष कुमार टैगोर -सीईओ, शाजापुर
जिगेंद्र सिंह चौहान -सीईओ, झाबुआ
नंदा भनोत कुशारे -सीईओ, आगर
सारिका अग्रवाल – श्रम विभाग, इंदौर
कसम मौलानी – उप सचिव, स्कूल शिक्षा
नीरा झाौरे – अपर कलेक्टर, इंदौर
राकेश कुशारे – उप सचिव, तकनीकी शिक्षा
शैली कामत – संयुक्त आयुक्त,, इंदौर
*2007 बैच*
आशीष कुमार पाठक – कमिश्नर, नगर निगम, उज्जैन
इला तिवारी – सीईओ, भोपाल
रोहन सक्सेना – सीईओ, निवाड़ी
कविता बागला- संयुक्त आयुक्त, जबलपुर
सपना अनुज जैन – अपर कलेक्टर, बुरहानपुर
मिनिषा पांडे -उपायुक्त, शहडोल
*अन्य प्रस्तावित नाम (2007-2008 बैच)*
सपना लौवंशी -उपायुक्त, इंदौर
नीता राठौड़ – मुख्य महाप्रबंधक, जबलपुर
शैलेन्द्र सिंह सोलंकी -अतिरिक्त संचालक, इंदौर
रानी पासी – उप सचिव, लोकायुक्त
रंजना देवड़ा – उप सचिव, आयुष
माधवी नागेंद्र – उप सचिव, महिला एवं बाल विकास
वर्षा सोलंकी – उप सचिव, पर्यावरण
प्रियंका गोयल – अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
अभिषेक दुबे- सीईओ, जिला पंचायत, गुना