
उज्जैन। रेल बजट में मध्यप्रदेश को कई सौगात दी गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में रेलवे के 1 लाख 18 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट चल रहे है। उन्होंने सिंहस्थ के लिए उज्जैन को 1000 हजार करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिंहस्थ के लिए उज्जैन में मेमू ट्रेन चलाई जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिंहस्थ के लिए उज्जैन से कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। भोपाल से उज्जैन, उज्जैन से इंदौर के अलावा दाहोद, चित्तौड़गढ़, जबलपुर भोपाल उज्जैन ट्रेन भी चलाई जाएगी। रेल बजट में सिंहस्थ के लिए 1000 हजार करोड़ रूपए का भी प्रावधान किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे यहां आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधाएं जुटाएगी।
क्या बदलाव आ रहा उज्जैन स्टेशन पर
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उज्जैन में रेल सुविधाओं के विस्तार करने की बात कह चुके हैं। 25 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उज्जैन रेलवे का सेंटर बनने जा रहा है। इससे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की ओर से आने वाली ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया था कि उज्जैन में चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान सभी भक्तों को इन सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
रेल बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला
– मध्यप्रदेश में रेलवे के 1 लाख 18 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
– 80 स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का कार्य जारी है।
– रतलाम रेल मंडल में 16 स्टेशन में अमृत योजना में कार्य चल रहा।
– मध्यप्रदेश में 108 किलोमीटर कवच योजना में काम पूरा हो गया।
