
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग अगर बढ़ी, तो भारत में रसोई गैस की किल्लत बढ़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित होने के आसार है। इस खतरे को देखते हुए सरकार ने ये आदेश जारी किया।
जारी आदेश में कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करनी होगी। सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल है। इसका मकसद कंज्यूमर्स को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाई है।
सिलेंडर 60 रुपए महंगा
सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। यह नया रेट आज से लागू हो गया है।