
इंदौर। धार की विवादास्पद भोजशाला को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच से एक बड़ा अपडेट सामने आया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भोजशाला पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पर इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता और प्रतिवादियों की ओर से बताया किया उन्हें सर्वे रिपोर्ट की प्रतियां मिल चुकी है। एएसआई की रिपोर्ट को हाई कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं करने से इंकार किया।
भोजशाला पर एएसआई के सर्वे की रिपोर्ट पर इंदौर कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता और प्रतिवादियों की ओर से बताया कि उन्हें सर्वे रिपोर्ट की प्रतियां मिल चुकी है। जिसके एएसआई की उस रिपोर्ट को कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं किया।
आपत्तियों पर अगली सुनवाई में विचार
कोर्ट ने सभी पक्षों को आदेश जारी करते हुए कहा कि वे एएसआई की 98 दिन तक चली वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर अपनी लिखित आपत्तियां, सुझाव अगली सुनवाई में दे सकते हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च 2026 तय की है। जिसमें सभी जवाबों पर विचार किया जाएगा।
मार्च में कोर्ट देगी भोजशाला पर फैसला
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विनय जोशी के मुताबिक, कोर्ट से सुनवाई के लिए अगले महीने की तारीख दी है। हम अपने लिखित जवाब कोर्ट में पेश करेंगे। जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जो भी निर्णय होगा, उसका पालन करेंगे।
