
विक्रम सेन
नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विश्व मंच पर अपना परचम लहराया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार सुबह 8:54 बजे अपने सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान LVM3-M6 (Launch Vehicle Mark-3) से अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के नेक्स्ट-जेनरेशन संचार उपग्रह BlueBird Block-2 को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर दिया।
यह उपलब्धि भारत के लिए तकनीकी, वैज्ञानिक और रणनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रही है।
PM मोदी का संदेश “भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाई”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक मिशन पर ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी छलांग लगाई है।
LVM3-M6 मिशन की सफलता के साथ भारत ने अपने धरती से अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च किया है।
यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।
इससे भारत की भारी उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता और वैश्विक व्यावसायिक लॉन्च बाजार में हमारी भूमिका और मजबूत हुई है।
यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का प्रमाण है।”
उन्होंने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
🚀 LVM3 भारत का ‘बाहुबली’ रॉकेट
ISRO के अनुसार, 43.5 मीटर ऊंचा यह तीन-चरणीय प्रक्षेपण यान भारत का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।
इसकी प्रमुख विशेषताएँ;
🔹 अत्याधुनिक क्रायोजेनिक इंजन विकसित किया गया Liquid Propulsion Systems Centre द्वारा
🔹 दो विशाल S200 ठोस रॉकेट बूस्टर विकसित किए गए विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में
भारी उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने की उच्चतम क्षमता
प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद उपग्रह को सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग कर 600 किलोमीटर ऊंचाई की कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
📡 BlueBird Block-2: मोबाइल कनेक्टिविटी में क्रांति
BlueBird Block-2 मिशन का उद्देश्य है
उपग्रह के माध्यम से सीधे मोबाइल फोन को नेटवर्क प्रदान करना।
यह नेटवर्क दुनिया में कहीं भी, कभी भी लोगों को उपलब्ध कराएगा
📞 4G और 5G वॉयस कॉल
🎥 वीडियो कॉलिंग
💬 मैसेजिंग सेवाएं
📺 स्ट्रीमिंग और हाई-स्पीड डेटा
अब पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान या दुर्गम क्षेत्रों में भी बिना टावर के सीधा मोबाइल कनेक्शन संभव होगा, यह वैश्विक दूरसंचार प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहा है।
भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका
यह मिशन न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रमाण है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में भारत को अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित करता है।
यह सफलता भारत को भविष्य के अंतरिक्ष संचार, रक्षा, इंटरनेट सेवाओं और डिजिटल अर्थव्यवस्था में विश्व नेतृत्व की ओर ले जाती है।
देश के लिए या गौरवशाली क्षण
LVM3-M6 की सफलता और BlueBird Block-2 का सफल प्रक्षेपण यह भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की उड़ान है।