
विक्रम सेन
नई दिल्ली। भारत के पास पूरे पाकिस्तान में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। पूरा पाकिस्तान हमारे दायरे में है।
दुश्मन पाकिस्तान भी समझ चुका है कि भारत की क्षमता पर बहुत उन्नत और विकसित हैं।
उपरोक्त वक्तव्य देते हुए भारतीय सेना के वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ‘सुमेर इवान डी कुन्हा ने बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने भारत की ताकत को प्रदर्शित किया।
प्रसिद्ध न्यूज सर्विस के साथ एक इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल डी’कुन्हा’ ने आगे कहा कि भले ही वे रावलपिंडी से पाकिस्तानी सेना के जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) को खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) जैसे क्षेत्रों में ट्रांसफर कर दें, लेकिन पूरा पाकिस्तान हमारे दायरे में हैं, छिपने के लिए उन्हें वास्तव में एक गहरा बिल ढूंढना होगा। वहां भी उनका बचना मुश्किल है।’ दरअसल, लंबी दूरी के ड्रोन और गाइडेड युद्ध सामग्री सहित आधुनिक स्वदेशी तकनीक ने पहलगाम के बाद हुए विवाद में पाकिस्तान से भीतर तक जाकर सैन्य अड्डों पर भी भारी विध्वंस किया है।
रक्षा प्रभारी ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों ने पाकिस्तानी एयरबेसों पर प्रहार किया, जिसमें अच्छे लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल ‘डी कुन्हा’ ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े से लेकर सबसे छोटे तक, चाहे वह कहीं का भी हिस्सा हो, पूरा पाकिस्तान हमारी सीमा के भीतर है। हम पूरी तरह से सक्षम हैं, चाहे वह हमारी सीमाओं से हो या गहराई से, हम पूरे पाकिस्तान से लड़ सकते हैं।
लेफ्टिनेंट ने इंडियन आर्मी के लिए बोली ये बात
लेफ्टिनेंट जनरल डी ‘कुन्हा’ ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों का पहला कर्तव्य राष्ट्र की संप्रभुता और उसके लोगों की रक्षा करना है। ‘हमारा काम अपनी संप्रभुता, अपने लोगों की रक्षा करना है… इसलिए, मुझे लगता है कि हम अपनी जमीन को इस हमले से बचाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
विदित हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों को पाकिस्तानी आतंकियों ने उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
भारतीय सेना ने इसका जवाब देने के लिए 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर नष्ट किया, जिसमें कई बड़े आतंकी मारे गए। बिलबिलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू किए, जोकि उसकी सबसे बड़ी गलती थी। भारत ने उसके हमले को नाकाम करते हुए जिन्ना के मुल्क के एयरबेस तबाह कर दिए क्या उसे अंदाजा नहीं था कि भारत की आर्मी इतनी पावरफुल है कि उसकी पलक झपकते नींद उड़ा देगी।
800 से 1000 ड्रोन पाकिस्तान ने भेजे
लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि हथियार ले जाने वाले सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक रोका गया, जिससे किसी भी नागरिक को हताहत होने से बचाया जा सका। उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि चार दिनों में पूरी पश्चिमी सीमा पर 800 से 1000 के बीच ड्रोन आए। डी’कुन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के लगभग सभी ड्रोनों को तीनों सेना के समन्वित प्रयासों से नष्ट किया गया था।
एक बात तो तय है कि सभी मानवरहित लड़ाकू एरियल वाहन जो पेलोड ले जा रहे थे उनका उद्देश्य हमारी नागरिक आबादी को नुकसान पहुंचाना था और उन्हें आबादी की तरफ गाइड किया गया था, हमने सुनिश्चित किया कि वे कोई नुकसान न करें और मुझे लगता है कि इसका सबूत वास्तव में हमने देखा, कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ।’