
धार । धार के निजी होटल में एक पुलिस अधिकारी की असामयिक मौत से हर कोई हैरान और दुःखी है।
खरगोन में पदस्थ टीआई करण सिंह रावत की मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल होटल में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे उर्स के सिलसिले में ड्यूटी करने धार आए हुए थे और 12 दिसम्बर से होटल में रुके थे। जब शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा घंटी बजाने पर भी नहीं खुला तो होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी।
एक योग्य वरिष्ठ अधिकारी की असामयिक मौत से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है। टीआई करणसिंह रावत के परिजनों को उनके निधन की खबर दे दी गई है।
पता चला है कि टीआई करण सिंह के पिता का नाम श्री मोहन सिंह रावत है। वे अलीराजपुर जिले के आम्बुआ के मूल निवासी हैं।
बता दे कि टीआई करणसिंह रावत पुलिस विभाग के बेहद सक्रिय अधिकारियों में गिने जाते थे।
सहज सरल व्यवहार के धनी टीआई करण सिंह रावत की होटल में मौत की खबर सुनकर पुलिस महकमे तथा परिजनों एवं परिचितों में शोक पसर गया।
धार एसपी मयंक अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। शहर पुलिस टीआई करण सिंह रावत की मौत की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।
अपुष्ट खबर के अनुसार प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक होने की संभावना जताई जा रही हैं।
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।