
‘
इंदौर। ‘सानंद न्यास’ के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘कुटुंब किर्रतन’ का मंचन 12, 13 और 14 दिसंबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह खंडवा रोड इंदौर में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि इस नाटक में अभिनेत्री वंदना गुप्ते एवं प्रसिद्ध अभिनेता संकर्षण कऱ्हाडे होंगे। ‘सानंद’ के मंच पर अभिनेत्री वंदना गुप्ते को लंबे अर्से के बाद देखने का अवसर मिलेगा।
वंदना गुप्ते एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने रंगमंच, मराठी फिल्मों और टेलीविज़न में लंबे समय तक काम किया। उन्होंने रंगमंच से करियर शुरुआत की। बाद में मराठी फिल्मों और टीवी (मराठी व हिंदी दोनों) में काम किया है। आप विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभा चुकी हैं। कॉमेडी, सामाजिक नाटक, मे अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
संकर्षण कऱ्हाडे एक लोकप्रिय मराठी टीवी अभिनेता और एंकर हैं। उन्होंने मला सासू हवी, माझी तुझी रेशीमगाठ, खुलता कळी खुलेना जैसी धारावाहिकों में विभिन्न भूमिकाएं के जरिए लोकप्रियता पायी है। आम्ही सारे खवय्ये, किचन कल्लाकार आदि कार्यक्रमों का संचालन भी किया।
आपने झी उत्सव नात्यांचा पुरस्कार समारोह का संचालन और कॉमेडी रोल भी किया। गौरी प्रशांत दामले की संस्था प्रशांत दामले फॉउंडेशन निर्मित इस नाटक के कलाकार है संकर्षण कऱ्हाडे, तन्वी मुंडले, अमोल कुलकर्णी एवं वंदना गुप्ते। इसके लेखक संकर्षण कऱ्हाडे, नेपथ्य प्रदीप मुळ्ये, कथासूत्र विनोद रत्ना, निर्देशक अमेय दक्षिणदास, प्रकाश योजना किशोर इंगळे, संगीत अशोक पत्की, वेशभूषा श्वेता बापट और सूत्रधार अजय कासुर्डे हैं।
तीन दिन में 5 बार होने वाले इस नाटक का मंचन 12 दिसंबर को मामा मुजूमदार समूह के लिए शाम 6.30 बजे, 13 दिसंबर को रामू भैय्या दाते समूह के लिए दोपहर 4 बजे और शाम 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए होगा। इसी प्रकार 14 दिसंबर को वसंत समूह के लिए दोपहर 4 बजे और शाम 7.30 बजे मंचन बहार समूह के लिए होगा।