
इंदौर। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी की जोरदार हो गई। गुरुवार रात को इंदौर का न्यूनतम तापमान घटकर 10.2 डिग्री के स्तर पर आ गया। यह औसत से 5 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को भी दोपहर तक हवा में ठंडेपन का अहसास होता रहा।
अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा औसत से 5 डिग्री कम होता तो शुक्रवार इस सीजन का पहला कोल्ड डे घोषित हो जाता। नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड के तेवर जिस तरह से बने हुए हैं, उस हिसाब से इस महीने कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा वहां से ठंडक ला रही है। सीजन में पहली बार सुबह 10 बजे तक भी ठंड महसूस हो रही थी।
अच्छी बात यह है कि अगले 8-10 दिन भी ठंड किसी तरह से प्रभावित नहीं होने वाली। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। प्रदेश में इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जो देश के 10वें सबसे ठंडे शहर के रूप में रिकॉर्ड हुआ। लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुआ तो कोल्ड डे दर्ज हो सकता है, जो नहीं हुुआ। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री कम हो, यह सामान्य से सिर्फ 3 डिग्री कम रहा।
दो नजदीकी जिलों में ठंड की ऐसी स्थिति नहीं थी। 2009 के बाद पहली बार है, जब नवंबर के शुुरुआती दिन इतने ज्यादा सर्द हैं। 2009 में 1 नवंबर को रात का पारा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था। उस वर्ष भी पूरे चार महीने ठंड का सीजन रहा था। इस बार भी ठंड उसी ट्रैक पर चल रही है।