
मुंबई। वरिष्ठ कवयित्री व आकाशवाणी मुंबई की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कमलेश पाठक को बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रायोजित साहित्यकार सम्मान उत्सव में ‘इंडिया नेटबुक्स साहित्य भूषण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
प्रख्यात कथाकार ममता कालिया की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनका चयन किया है।इसके संयोजक डॉ संजीव कुमार हैं। चार दशक तक आकाशवाणी से संबद्ध रहीं श्रीमती पाठक मूलतः कवयित्री हैं। उनका कविता संग्रह ‘किताबें नदी होती हैं’ चर्चित और पुरस्कृत है।
इस मौके पर बलदेव भाई शर्मा को वेद व्यास शिखर सम्मान, संतोष चौबे को विशिष्ट साहित्य विभूषण सम्मान सहित कई शिक्षा विद, कथाकार, कवि व अन्य विधाओं से जुड़े रचनाधर्मियों को दिल्ली के पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में 14 मार्च को आयोजित सम्मान उत्सव में सम्मानित किया जाएगा।