
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंच गई। इसके साथ ही शहर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर नजर आया। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगे, पोस्टर और कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली की तस्वीरें लेकर पहुंचे प्रशंसक खिलाड़ियों का स्वागत करते दिखाई दिए।


टीमों के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की सख्त निगरानी में खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से सीधे होटल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
शहर में दोनों टीमों के आगमन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और उम्मीदें बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर टिकटों की बिक्री और तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक खेल देखने की पूरी उम्मीद है।