
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) बिल, 2025 पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। बिना चर्चा के बिना सलाह लिए विधेयक को पास न करें, इसे वापस लें और नया विधेयक पेश करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मेरे परिवार के नहीं, मेरे परिवार जैसे ही हैं। पूरे देश की यही भावना है। कम से कम स्थायी समिति के पास इस बिल को भेंजे। कोई विधेयक किसी की निजी महत्वकांक्षा, सनक और पूर्वाग्रहों के आधार पेश नहीं होना चाहिए और न पास होना चाहिए।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी विकसित भारत जी राम जी बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी का नाम बदलना सही नहीं है। महात्मा गांधी का नाम राज्य का विजन पॉलिटिकल नहीं सामाजिक विकास का था। उनका नाम ही हटाना गलत है। राम का नाम बदनाम ना करो। विकसित भारत-जी राम जी बिल पास हो जाता है तो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को रिप्लेस करेगा।
नए बिल में कहा गया है कि इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी। सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के लिए पेश बिल पर लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामा दिखा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी बिल 2025 को स्थापित करने की अनुमति मांगी। इसी दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिल का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि वह इस विधेयक में बदलाव पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहती हैं।
शिवराज ने कहा, बिल गांधी जी की भावनाओं के अनुरूप
भारी हंगामे के बीच बिल का बचाव करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी जी और पंडित दीन दयाल जी का संकल्प था कि जो सबसे नीचे है, उनका कल्याण सबसे पहले किया जाए। सरकार उनकी भावनाओं के अनुसार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम रोजगार गारंटी योजना के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी दे रहे हैं।
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था तो क्या इससे जवाहर लाल जी का अपमान हो गया। भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल पूरी तरह से महात्मा गांधी जी की भावनाओं के अनुरुप है। शिवराज ने कहा कि पता नहीं क्यों विपक्ष को योजना में राम का नाम आने पर आपत्ति हो रही है।
महात्मा गांधी का अपमान नहीं होना चाहिए
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान नहीं होना चाहिए। बाहर से देखने में ऐसा लग रहा है कि सिर्फ मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, लेकिन आशंका है कि कहीं इस योजना को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी तो नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), वीबी-जी राम जी बिल, 2025 का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि यह बिल दो दशक पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह लाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में बदलाव करने पर मैं अपनी आपत्ति दर्ज करना चाहती हूं। प्रियंका ने कहा कि मनरेगा पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण भारत को रोजगार देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्षम रहा है।
