
इंदौर। शहर में बेतरतीब ढंग से दौड़ रहे ई रिक्शा के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी है। इनके बेहतर संचालन को लेकर एक पखवाड़े पहले भी यूनियन, मालिक और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त बैठक हुई थी। उस बैठक में 10 सेक्टर बनाए गए थे। इन सेक्टरों में रिक्शा चल नहीं पाए और बुधवार को दोबारा बैठक लेकर सात सेक्टर तय कर दिए।
बैठक में प्रत्येक सेक्टर की अलग-अलग कलर कोडिंग निर्धारित की गई है। ई-रिक्शा के आगे-पीछे स्टीकर लगाए जाएंगे, जिन पर सेक्टर का नाम, ई-रिक्शा का सीरियल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर रहेगा, जिससे सवारियों के लिए ई-रिक्शा की पहचान एवं निगरानी सरल हो सकेगी। चालकों को सेक्टर बांटने दो दिन बाद कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप यातायात थाना पूर्व (एमटीएच कंपाउंड), यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम महू नाका, एसीपी ट्रैफिक जोन 1 कार्यालय मल्हारगंज, डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय पलासिया तथा एसीपी ट्रैफिक जोन 2 ऑफिस पिपलियाहाना है। कैम्प में वाहन के दस्तावेज लाना होंगे। इसके बाद सेक्टर अनुसार सीरियल नंबर स्टीकर दिए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैंड भी चिन्हित किए जाएंगे, जिससे सवारी चढ़ाना-उतारना सुव्यवस्थित हो सकेगा।
सेक्टर के अनुसार मार्ग तय
– सेक्टर-1 : मच्छी बाजार से हरसिद्धि, पलसीकर कॉलोनी, माणिकबाग, गुलजार, चोइथराम चौराहा, पंढरीनाथ से हरसिद्धि मोती तबेला, पागनिसपागा, सोनकर धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी, टावर चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, महू नाका चौराहा से लालबाग जयरामपुर टी, कलेक्ट्रेट, पलसीकर, पागनिसपागा, सोनकर धर्मशाला, गाड़ी अड्डा पुल, लोहा मंडी, अग्रसेन चौराहा, अग्रसेन चौराहा, सपना संगीता रोड, टावर चौराहा, खातीवाला टैंक, गुलजार चौकी से ट्रांसपोर्ट नगर, एप्पल टी, भंवरकुआं चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, खंडवा रोड, चोइथराम चौराहा से राजीव गांधी, भोलाराम उस्ताद चौराहा, भंवरकुआं चौराहा से नौलखा चौराहा से अग्रसेन चौराहा, चोइथराम चौराहा से पिपल्यापाला, आईटी पार्क, तीन इमली चौराहा तक।
– सेक्टर 2 : महू नाका चौराहा, उषा नगर चौराहा, अन्नपूर्णा रोड, चाणक्यपुरी, राजेन्द्र नगर चौराहा, नईदुनिया टी से पुराना आरटीओ ऑफिस, मधुबन कॉलोनी, केशरबाग रोड, रेलवे क्रासिंग, न्यू क्लाथ मार्केट से बिजलपुर, चोइथराम चौराहा से तेजपुर गडबडी पुलिया होते हुए बिजलपुर फाटा से राजेन्द्र नगर, राऊ, महूनाका वौराहा से रणजीत हनुमान रोड, फूटीकोठी, हवाबंगला से कैट रोड, चोइथराम मंडी से चाणक्यपुरी ब्रिज, चाणक्यपुरी चौराहा, गोपुर चौराहा, नर्मदा चौराहा, रेतीमंडी से कैट चौराहा, राजेन्द्र नगर से रेतीमंडी चौराहा नर्मदा चौराहा, गोपुर चौराहा फूटीकोठी चौराहा, रिंगरोड से चन्दन नगर चौराहा तक।
– सेक्टर-3 : संजय सेतु, जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा, यशवंत रोड़, बम्बई बाजार, नृरसिंह बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, राजमोहल्ला चौराहा से गंगवाल, शिवानी टी, दरगाह चौराहा, गंगवाल चौराहा से लकडी मण्डी चौराहा, जिला अस्पताल चन्दन नगर चौराहा सिरपुर तक।
– सेक्टर-4 : किला मैदान टर्निग चौराहा से महेश गार्ड, बडे गणपति, वृन्दावन कॉलोनी से बाणगंगा, विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा से सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, क्लर्क कॉलोनी चौराहा, मारुति नगर चौराहा बापट चौराहा।
– सेक्टर-5 : तीन पुलिस तिराहा से पाटनीपुरा चौराहा, एमआईजी थाना से एलआईजी चौराहा से एमआर 10 तक।
– सेक्टर-6 : रेलवे स्टेशन छोटी लाइन से गांधी चौक, हाईकोर्ट, लेटर्न चौराहा, जंजीरवाला चौराहा, एलआईजी, पत्रकार चौराहा तिलक नगर से बंगाली चौराहा। गीता भवन चौराहा से गिटार चौराहा, इण्डस्ट्री हाउस।
– सेक्टर-7 : पटेल प्रतिमा चौराहा से पटेल ब्रिज, सैफी चौराहा संजय सेतु चौराहा से मृगनयनी तथा नवलखा, इंदिरा प्रतिमा, व्हाइट चर्च, गीता भवन चौक रहेगा।