
मुंबई। कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ का ग्रैंड फिनाले जीतकर गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने। जबकि, फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार रात मुंबई में हुआ।
यह रियलिटी शो जीतने वाले गौरव खन्ना एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो ‘सीआईडी’ और ‘अनुपमा’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला।
फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे। शो के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए। बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे।
जीतने के बाद गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए। पहले में वह वैनिटी के अंदर हैं, जहां मृदुल और पत्नी आकांक्षा के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘यहां है विनर। आप सभी के अथाह सपोर्ट के लिए आभारी हूं। ट्रॉफी घर पर है।’ इस पर मृदुल ने लिखा, ‘छोटा भाई स्टार जीत के गया था। बड़ा भाई एंड जीतकर आया। आई लव यू मेरे भाई। भाई बनाएंगे तो फुल निभाएंगे।’ राजीव अदातिया, अर्जुन बिजलानी समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
गौरव को शुरू से ही मालूम था कि वह ये टाइटल जीतेंगे और वैसा हुआ भी। हालांकि कई लोग नाखुश हैं। लेकिन, उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। एक्टर ने बाहर आकर ट्रॉफी के साथ तीन पोस्ट किए। इसमें मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा भी नजर आ रही हैं। पहली पोस्ट में वे वैनिटी के अंदर हैं, जहां मृदुल और पत्नी आकांक्षा के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘यहां है विनर। आप सभी के अथाह सपोर्ट के लिए आभारी हूं। ट्रॉफी घर पर है।’ इस पर मृदुल ने लिखा, ‘छोटा भाई स्टार जीत के गया था। बड़ा भाई एंड जीतकर आया। आई लव यू मेरे भाई। भाई बनाएंगे तो फुल निभाएंगे।’ राजीव अदातिया, अर्जुन बिजलानी समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
मृदुल तिवारी संग जीत का जश्न
दूसरे पोस्ट मृदुल ने वैनिटी के अंदर से ही वीडियो बनाकर शेयर किया, जिसमें वह और गौरव ट्रॉफी पकड़े दिख रहे हैं और यूट्यूबर कह रहे हैं, ‘बोला था ना कि जीके क्या करेगा? जीके ये करेगा साड़े ….।’ इसके बाद गौरव ने उन्हें गले लगाते हुए शुक्रिया कहा और बोले, ‘ये मेरा छोटा भाई है, मृदुल।’ कैप्शन में लिखा, ‘दो भाई दोनों तबाही। और ट्रॉफी जीतकर दिखाई।’
तीसरे पोस्ट में गौरव और उनकी पत्नी ने ट्रॉफी के साथ पोज दिया और लंबा पोस्ट लिखा ‘तीन महीने का सफर आखिरकार खत्म हो गया है … और क्या शानदार अंत था। ट्रॉफी घर आ गई है। वो पूछते रहे ‘जीके क्या करेगा? और जैसा कि हमने हमेशा कहा कि जीते हम सभी के लिए ट्रॉफी घर लाएगा। उसने ऐसा किया। ये सफर बहुत ही खूबसूरत रहा है। हमने गौरव के साथ हर एक दिन, हर उतार-चढ़ाव, ताकत और गरिमा के हर पल को जिया है। और आज, यह जीत व्यक्तिगत महसूस होती है। यह हर उस व्यक्ति की जीत है जिसने विश्वास किया, जिसने वोट दिया, जो उसके साथ खड़ा रहा, जिसने उसके सपने को अपना बनाया। आज, हम केवल एक ट्रॉफी का जश्न नहीं मना रहे हैं। हम विश्वास, प्रेम और एकजुटता का जश्न मना रहे हैं। हम एक साथ जीत रहे हैं। तहे दिल से आपका धन्यवाद। प्यार के साथ विदा लेते हुए। टीम गौरव खन्ना।’
