
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन)
को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी हासिल करना चाहिए, ताकि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने कहा कि कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है।