
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे समय ऑफिस में उपस्थित रहना होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में समय से न आने वाले अफसर-कर्मचारियों को लेकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे से सभी प्रमुख विभागों की कार्यालय में जाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।
ऑफिस टाइम की मॉनिटरिंग होगी
इन तीनों कार्यालयों में कौन-सा अधिकारी-कर्मचारी कब पहुंच और कब वापस गया। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों की आवाजाही पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मॉनिटर की जाएगी।
काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन भोपाल के बाहर दौरे पर हैं। इसके बावजूद इनके निर्देश पर मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सभी संबंधित दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी एकत्रित की। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरता है तो उस पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी नजर रखेगें
वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में आने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों की मॉनिरटरिंग मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। खासकर, अधिकारियों-कर्मचारियों की आवाजाही पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।