

मुंबई। कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ अब अपने चरम पर है। आज शाम को प्रसारित होने वाले ‘वीकेंड का वार’ का सबको बेसब्री से इंतजार है। इस बार रविवार को घर से डबल एविक्शन होने वाला है। घर के दो सदस्य बाहर हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी दोनों इस घर से एकसाथ आउट होने जा रहे हैं।
‘बिग बॉस 19’ के घर में जबरदस्त हलचल मचने वाली है। इस सप्ताह पांच कंटेस्टेंट्स फरहाना, नीलम गिरी, अशनूर कौर, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज नॉमिनेशन की वजह से खतरे में थे। हैरान करने वाली खबर ये आई कि इस शो में डबल एविक्शन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी दोनों इस घर से एकसाथ घर से बेघर हो चुके हैं।
पहले से ही थीं और कहा जा रहा था कि ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स इस हफ्ते के एलिमिनेशन में दर्शकों और घरवालो को चौंकाने वाला ट्विस्ट प्लान कर रहे हैं। डबल एविक्शन की अटकलें तो थीं, लेकिन कौन जाएगा इसे लेकर जब तक नाम कन्फर्म नहीं हुआ था। नीलम का परफॉर्मेंस देखकर उसका जाना तय समझा जा रहा था। पर अभिषेक का आउट होना चौंकाने वाला है।
दर्शकों के नजरिए से यह बिल्कुल चौंकाने वाला और बेहद गलत है। अभिषेक बजाज बिल्कुल भी जाने के लायक नहीं थे, वे इस सीजन के सबसे मजबूत, सबसे एंटरटेनर और सच्चे कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उनका बाहर होना ‘बिग बॉस-19′ के लिए बड़ा नुकसान है।’
गौरव और फरहाना सेफ
एविक्शन को अनाउंस करते हुए सलमान खान ने गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट को सेफ कंटेस्टेंट्स बताया। इसके बाद, सलमान ने प्रणित मोरे को अशनूर, अभिषेक और नीलम में से किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ करने की एक खास पावर दिया। प्रणित ने इस पावर का फायदा उठाते हुए अशनूर को बचा लिया और इस तरह नीलम और अभिषेक घर से बाहर हो गए।
प्रणित को विशेषाधिकार
मेडिकल इमरजेंसी से पहले प्रणित घर के कैप्टन चुने गए थे। लेकिन, अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। इस वजह से उनकी कैप्टंसी छिन गईं। इसलिए सलमान ने उन्हें एक खास विशेषाधिकार दिया, प्रणित को इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट को बचाने का अधिकार मिला और उन्होंने अशनूर को सेफ कर दिया। शो का ‘ग्रैंड फिनाले’ 7 दिसंबर 2025 को है। बताया जा रहा है कि शो का एक्सटेंशन नहीं होने वाला। अब कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी नहीं होगी।