
नई दिल्ली। रैपर-सिंगर बादशाह ने अपने नए गाने ‘टिटहरी’ के लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन को लेकर हो रहे विवाद के बाद देश की जनता से माफी मांगी। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप है कि उनके गाने टटीरी में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां हरियाणा रोडवेज बस में नाच रही हैं और आपत्तिजनक इशारे कर रही हैं।
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। 7 मार्च, 2026 को बादशाह ने विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने खुद को हरियाणा का बेटा कहा और सभी से उनकी गलती को माफ करने की गुजारिश की।
बादशाह ने ‘टिटहरी’ विवाद पर चुप्पी तोड़ी
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करते हुए बादशाह ने कहा कि मेरा नया गाना टटीरी रिलीज हो गया है और मैं देख रहा हूं कि इसके लिरिक्स और विजुअल्स के जरिए दिए गए मैसेज ने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, खासकर मेरे अपने हरियाणवी समुदाय को।’ रैपर ने आगे कहा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरी भाषा, खाना, लाइफस्टाइल और पहचान पूरी तरह से हरियाणवी है। मुझे हरियाणवी होने पर बहुत गर्व है। मेरा कभी भी हरियाणा के किसी भी बच्चे या महिला के बारे में कुछ भी अपमानजनक कहने का इरादा नहीं था।
बादशाह ने मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था, कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी औरत, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहद बात करूं। मैं हिप हॉप शैली से हूं जहां गीत अक्सर प्रतियोगिता को नीचा दिखाते हैं, अपनी प्रतिस्पर्धा के लिए होते हैं। यह कभी भी किसी औरत या बच्चे के लिए नहीं था और न मैं कभी ऐसा करूंगा।
मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को और उसकी बोली को अपने साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती हूं, जितनी ऊंचाई पे ले जा सकता हूं, लेकिन अगर उससे किसी को भी ठेस लगी हैं तो मैं तहे दिल से आप सबसे शमा मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर, अपना बेटा समझ कर मुझे माफ करेंगे। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने कहा, ‘यह गाना हर जगह से हटाया जा रहा है।’
