
भोपाल। सामान्यत आईएएस अधिकारियों की निजी जिंदगी जनता के सामने कम ही आ पाती है। बहुत कम ऐसे आईएएस अधिकारी होंगे, जिनके बारे में लोग बहुत कुछ जानते हैं। आजकल मध्य प्रदेश के कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद की निजी जिंदगी इन दिनों चर्चा में है। 2014 बैच के इस अधिकारी ने अब तक तीन बार विवाह किया। हर बार उनकी जीवनसाथी आईएएस अधिकारी ही रही हैं। फिलहाल उन्होंने तीसरी शादी भी एक महिला कलेक्टर से करके खुद को चर्चा में शामिल कर लिया।
पिछली दो शादियों की दास्तान
उन्होंने पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजु बाफना की मुलाकात सिविल सेवा की तैयारी के समय दिल्ली में हुई थी। दोनों 2014 बैच के ही अफसर थे और बाद में उन्होंने शादी कर ली थी। इस रिश्ते का सफर लंबे समय तक नहीं चल सका और उनका तलाक हो गया। रिजु बाफना अभी शाजापुर की कलेक्टर हैं। दूसरी शादी आईएएस मिशा सिंह से की थी, जो 2016 बैच की अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश कैडर से हैं। शादी के बाद उन्होंने अपनी सर्विस मध्यप्रदेश कैडर में ट्रांसफर करवा ली। लेकिन, यह रिश्ता भी करीब चार साल में विराम पर पहुंच गया। फिलहाल मिशा सिंह रतलाम की कलेक्टर हैं।
अब तीसरी शादी का किस्सा
अवि प्रसाद ने अब तीसरी शादी
हाल ही में अंकिता धाकरे (2017 बैच) से शादी की। अंकिता इस समय राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों ने 11 फरवरी 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह किया है।
जाने माने परिवार से हैं अवि प्रसाद
अवि प्रसाद वर्तमान में ‘मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद’ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश से है। वे सीतापुर के रहने वाले हैं। मूल रूप से यूपी के अवि प्रसाद उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर चुन लिए गए। बतौर मैनेजर पोस्टिंग के पहले ही अवि प्रसाद ने सिविल सर्विस एग्जाम क्रेक किया। यूपीएससी वर्ष 2014 की परीक्षा में उन्हें 13वीं रैंक मिली। अवि प्रसाद ने राजनीति बहुत करीब से देखी है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं। यही कारण है कि वे नेताओं को हावी नहीं होने देते।
प्रशासनिक दक्षता में अव्वल अधिकारी
अवि प्रसाद अपनी प्रशासनिक दक्षता और रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वेलेंटाइन डे से तीन दिन पहले उन्होंने तीसरी शादी की। आईएएस अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस प्रदेश की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता से विवाह किया है। खास बात यह है कि आईएएस अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और दोनों कलेक्टर का पद संभाल रहीं हैं। अवि प्रसाद खुद प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर रह चुके हैं।
