
गाजियाबाद। यहां की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की जांच लड़कियों के पिता चेतन गुर्जर को लेकर नए खुलासे हो रहे।
तीन बहनों के सुसाइड केस की जांच में पिता चेतन गुर्जर की तीन शादियों का खुलासा हुआ। चेतन गुर्जर की तीन पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं और उसके 6 बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां शामिल हैं। 2015 में चेतन एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, जिसकी संदिग्ध मौत छत से गिरने से हुई थी।
ये है परिवार की रूपरेखा
पुलिस के मुताबिक, चेतन ने तीन शादियां की और उसकी तीनों पत्नियां (सुजाता, हिना और टीना) आपस में सगी बहनें हैं। पहली पत्नी सुजाता से एक बेटा और एक बेटी निशिका है। दूसरी पत्नी हिना से दो बेटियां, प्राची और पाखी थीं। तीसरी पत्नी टीना से एक 4 साल की छोटी बेटी देबू है।
लिव-इन केस और पार्टनर की संदिग्ध मौत
सुसाइड करने वाली तीन बहनों।के पिता चेतन की जिंदगी केवल तीन शादियों तक सीमित नहीं है। पुलिस को पता चला है कि 2015 में वह गाजियाबाद के साहिबाबाद (राजेंद्र नगर कॉलोनी) में एक अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था। उस दौरान महिला की फ्लैट की छत से गिरकर मौत हो गई थी। हालांकि, तत्कालीन जांच में इसे सुसाइड माना गया, लेकिन वर्तमान घटनाक्रम के बाद पुलिस अब चेतन के पुराने रिकॉर्ड्स को दोबारा खंगाल रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन की मॉनिटरिंग में हुई जांच अब लगभग पूरी हो चुकी है। पुलिस इसे पूरी तरह सुसाइड का मामला मान रही है और सूत्रों की मानें तो परिजनों को इस मामले में क्लीन चिट दी जा रही है।
सुसाइड नोट में पिता के जिक्र किस भावना से
पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, तीनों लड़कियां अपने पिता के बेहद करीब थीं। सुसाइड नोट में भी उन्होंने अपने पिता के नाम का ही जिक्र किया। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या यह अत्यधिक भावनात्मक लगाव था जिसने लड़कियों को इस आत्मघाती कदम तक पहुंचाया!
इस मामले में पुलिस ने एक गोपनीय रिपोर्ट लखनऊ स्थित साइबर क्राइम हेडक्वार्टर को भेजी है। एसीपी शालीमार गार्डन की जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग ने लड़कियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला था। पुलिस ने इन 5 घातक गेम्स पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।