
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणी में 6 लोग भी शामिल हैं। साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
इन 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान
– अलका याग्निक कला (महाराष्ट्र)
– भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
– डॉ कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी-चिकित्सा (तमिलनाडु)
– मम्मूटी- कला (केरल)
– डॉ नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
– पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
– एसकेएम माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
– शतावधानी आर गणेश- कला (कर्नाटक)
– शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
– उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
– वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
– वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
– विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
इन 5 हस्तियों को पद्म विभूषण
– धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
– केटी थॉमस लोक कार्य (केरल)
– एन राजम कला (उत्तर प्रदेश)
– पी नारायणन साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
– वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)-लोक कार्य (केरल)
पद्म सम्मान पाने वाली की सूची
– अंके गौड़ा (कर्नाटक)
– आर्मिडा फर्नांडिस (महाराष्ट्र)
– भगवान दास रैकवार (मध्य प्रदेश)
– भिकल्या लाडक्या धिंडा (महाराष्ट्र )
– बृजलाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)
– बुधरी ताती (छत्तीसगढ़ )
– चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)
– चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)
– धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या (गुजरात)
– कुमारस्वामी थंगराज (तेलंगाना)
– पद्मा गुरमेट (जम्मू कश्मीर)
– पुन्नियामूर्ति नटेसन (तमिलनाडु)
– श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)
– गफरुद्दीन मेवाती जोगी (राजस्थान)
– हैली वार (मेघालय)
– इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)
– के पाजनिवेल (पुडुचेरी)
– कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)
– खेमराज सुंदरियाल (हरियाणा)
– कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी (केरल)
– महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)
– मीर हाजीभाई कासमभाई (गुजरात)
– मोहन नागर (मध्य प्रदेश)
– नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)
– निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला (गुजरात)
– नूरुद्दीन अहमद (असम)
– ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन (तमिलनाडु)
– पोखिला लेकथेपी (असम)
– आर कृष्णन (तमिलनाडु)
– रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले (छत्तीसगढ़)
– रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)
– रघुवीर तुकाराम खेड़कर (महाराष्ट्र)
– राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)
– रामा रेड्डी मामिडी (तेलंगाना)
– एसजी सुशीला अम्मा (कर्नाटक)
– सांग्युसांग एस पोंगेनर (नागालैंड)
– शफी शौक (जम्मू कश्मीर)
– श्रीरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)
– सिमांचल पात्रो (ओडिशा)
– सुरेश हनगावड़ी (कर्नाटक)
– तगा राम भील (राजस्थान)
– तेची गुबिन (आंध्र प्रदेश )
– तिरुवारूर भक्तवत्सलम (तमिलनाडु)
– विश्व बंधु (बिहार)
– युमनाम जात्रा सिंह (मणिपुर)
कई लोगों को सम्मान
मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवार, महाराष्ट्र के 90 वर्षीय आदिवासी तारपा वादक भीकल्या लड़क्या ढिंडा (जो लौकी और बांस से बना एक वाद्य यंत्र है), और जम्मू और कश्मीर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बृज लाल भट का नाम भी इस सम्मानित सूची में शामिल है।
