
भोपाल। रविवार शाम को 26आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए। शिवशेखर शुक्ला (1994 बैच) को अपर मुख्य सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अध्यक्ष, राजस्व मंडल नियुक्त किया गया है। उमाकांत उमराव (1996 बैच) को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाया गया है।
इंदौर दूषित जलकांड के बाद 2 जनवरी को नगर निगम कमिश्नर के पद से हटाए गए दिलीप यादव को 16 दिन में ही दूसरी पोस्टिंग मिल गई। यादव को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। इससे पहले उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल भेजा गया था।
विशेष गडपाले (2008 बैच) को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी तथा सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। तरुण राठी (2010 बैच) को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल नियुक्त किया गया है।




