
नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह जरुरी खबर है। नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले डोंगरगढ़ सेक्शन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रेलवे द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेनों का परिचालन भारी रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, डोंगरगढ़ सेक्शन की ‘अप लाइन’ पर अतिरिक्त लूप लाइन को जोड़ने और सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम निर्धारित किया गया। इस ब्लॉक के प्रभाव और ट्रेनों के रैक की उपलब्धता के कारण कई ट्रेनें 29 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल परिचालन को भविष्य में अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए अनिवार्य है।
रायपुर-नागपुर मंडल की ये ट्रेनें प्रभावित
इस अपग्रेडेशन कार्य का सीधा असर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये 21 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं, जिनमें रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें स्थानीय यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए जीवनरेखा मानी जाती हैं, इसलिए इस ब्लॉक से हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
26-27 दिसंबर को ये ट्रेनें रद्द
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द. 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी।
हजारों यात्री होंगे प्रभावित
ये ट्रेनें स्थानीय यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए जीवनरेखा मानी जाती हैं, इसलिए इस ब्लॉक से हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
ये ट्रेनें भी कैंसिल
68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 27 दिसंबर को रद्द, 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द, 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी।
28-29 दिसंबर को रद्द ट्रेनें
68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68713 गोंदिया-इतवारी मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68714 इतवारी-बालाघाट मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68715 बालाघाट-इतवारी मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68716 इतवारी-गोंदिया मेमू 28 दिसंबर को रद्द,
ये ट्रेनें भी नहीं चलेंगी
68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को रद्द, 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द, 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 29 दिसंबर को रद्द।
रेल यात्रियों के लिए सुझाव
रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस असुविधा के लिए सहयोग करें। यदि आपका सफर इन तारीखों के बीच प्रस्तावित है, तो वैकल्पिक परिवहन (बस या निजी वाहन) की व्यवस्था पहले से कर लें। ट्रेनों की रियल-टाइम स्थिति जानने के लिए यात्री NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं या रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।