मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की सभी नगर परिषद् के 288 सीटों के नतीजे/रुझान सामने आ चुके हैं। महायुति 214 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी-130, शिवसेना (शिंदे)-51, एनसीपी (अजीत पवार)-33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है। वहीं महाविकास अघाड़ी को केवल 52 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
जबकि नगर पंचायत में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। रिजल्ट की घोषणा से पहले ही भाजपा 3 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। यह नतीजे राज्य की सियासत के लिए बेहद अहम साबित होनवाले हैं। इससे यह भी पता चलेगा कि शहरी इलाकों में सत्ता के प्रति जनता का क्या रुझान है, किन इलाकों में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा, कहां महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने वापसी की है? महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
महाराष्ट्र नगर परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की भावी राजनीति की दिशा स्पष्ट कर दी। इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि महायुति (भाजपा-शिंदे-अजित पवार) ने पूरे प्रदेश में विपक्ष का लगभग सफाया कर दिया है। जहां भाजपा 129 सीटों के साथ निर्विवाद रूप से सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, वहीं इंडिया गठबंधन के साथी शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट के नतीजे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
विदर्भ (100 सीटें): भाजपा गढ़
विदर्भ भाजपा का मजबूत गढ़ है, 100 में से 58 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है. BJP से पहले विदर्भ पर राज करने वाली कांग्रेस यहां 23 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल तो रही, लेकिन शिवसेना (UBT) और शरद पवार गुट का खाता भी नहीं खुल सका (00), जो उनके लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है!
मराठवाड़ा (52 सीटें) विपक्ष कमजोर
मराठवाड़ा में भाजपा ने 25 सीटों के साथ अपनी बढ़त कायम रखी है. यहाँ शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी सम्मानजनक प्रदर्शन किया है. शिवसेना (UBT) को यहां केवल 4 सीटें मिली हैं, जो इस क्षेत्र में उनकी घटती पकड़ को दर्शाता है.
पश्चिम महाराष्ट्र (60 सीटें) घर में सेंध
पश्चिमी महाराष्ट्र, जिसे शरद पवार और एनसीपी का गढ़ माना जाता है, वहां समीकरण बदल चुके हैं. अजित पवार की एनसीपी ने 14 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई है, जबकि शरद पवार गुट केवल 3 सीटों पर सिमट गया है. यहां भाजपा (19) और शिंदे सेना (14) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
भाजपा के नेता उत्साहित
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह लोगों पर केंद्रित विकास के हमारे विजन में उनके भरोसे को दिखाता है। हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं बीजेपी और महायुति के कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।’
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड विजय की महाराष्ट्र बीजेपी एवं NDA के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई! यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के लोकनिष्ठ नेतृत्व पर जनविश्वास की मुहर है। महायुति को अपना मत रूपी अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाले प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन!’